Free & Premium Study Material · Online Courses · Instant Download+91 99398 78821 · support@downloadstore.in
downloadstoreSTUDY MATERIAL

गाँधी युग (1917 ई० - 1947 ई०) MCQ

172 MCQ questions with answers and explanations · page 6 of 7

Q126. वह व्यक्ति जिसने 4 अप्रैल, 1919 को दिल्ली की जामा मस्जिद के प्रवचन मंच से हिन्दू-मुस्लिम एकता पर भाषण दिया, वे थे-

  1. Aमहात्मा गांधी
  2. Bमदन मोहन मालवीय
  3. Cलाला लाजपत राय
  4. Dस्वामी श्रद्धानंद
Show answer & explanation

Answer: D) स्वामी श्रद्धानंद

Q127. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गाँधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया था, वह थी-

  1. Aहिन्द केसरी
  2. Bकैसर-ए-हिन्द
  3. Cराय बहादुर
  4. Dद राइट ऑनरेबल
Show answer & explanation

Answer: B) कैसर-ए-हिन्द

Q128. निम्नलिखित में किस पार्टी ने भारत छोड़ो आंदोलन का समर्थन नहीं किया था?

  1. Aहिन्दू महासभा ने
  2. Bकम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने
  3. Cयूनियनिस्ट पार्टी ऑफ पंजाब ने
  4. Dइनमें सभी
Show answer & explanation

Answer: D) इनमें सभी

Q129. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए और सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट से कीजिए- n1. असहयोग आंदोलन 2. सविनय अवज्ञा आंदोलन 3. खिलाफत आंदोलन 4. भारत छोड़ो आंदोलन

  1. A1,3,2,4
  2. B2,3,1,4
  3. C3,1,2,4
  4. D4,2,1,3
Show answer & explanation

Answer: C) 3,1,2,4

Q130. कथन (A): 1928 में लाहौर में लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन का विरोध आयोजित किया गया था। कारण (R): साइमन कमीशन में एक भी भारतीय सदस्य नहीं था।

  1. AA एवं R सही हैं तथा R,A का सही स्पष्टीकरण है
  2. BA एवं R दोनों सही हैं, लेकिन R,A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. CA सही है, लेकिन R गलत है
  4. DA गलत है, लेकिन R सही है
Show answer & explanation

Answer: A) A एवं R सही हैं तथा R,A का सही स्पष्टीकरण है

Q131. व्यक्तिगत सत्याग्रह में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था। दूसरा सत्याग्रही कौन था?

  1. Aसरदार बल्लभ भाई पटेल
  2. Bपं. जवाहर लाल नेहरू
  3. Cसी. राजगोपालाचारी
  4. Dडॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Show answer & explanation

Answer: B) पं. जवाहर लाल नेहरू

Q132. निम्न आंदोलनों में से किस एक के साथ अरूणा आशफ अली का संबंध भूमिगत कार्य कलापों के महिला संगठनकर्त्ता के रूप में था?

  1. Aसविनय अवज्ञा आंदोलन
  2. Bअसहयोग आंदोलन
  3. Cभारत छोड़ो आंदोलन
  4. Dस्वदेशी आंदोलन
Show answer & explanation

Answer: C) भारत छोड़ो आंदोलन

Q133. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पूना पैक्ट, 1932 के संदर्भ में सही नहीं है?

  1. Aसरकारी नौकरियों में दलितों को समुचित प्रतिनिधित्व
  2. Bप्रांतीय विधानमंडलों में दलित वर्ग के लिए स्थानों का आरक्षण
  3. Cकेंद्रीय विधानमंडलों में दलित वर्ग के लिए स्थानों का आरक्षण
  4. Dसंयुक्त निर्वाचक मंडल पद्धति की स्वीकृति
Show answer & explanation

Answer: A) सरकारी नौकरियों में दलितों को समुचित प्रतिनिधित्व

Q134. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में कांग्रेस का हरिपुरा अधिवेशन (1938 ई.) एक मील का पत्थर था, क्योंकि-

  1. Aइसमें ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की गई
  2. Bइसमें जवाहरलाल नेहरू को भावी प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया गया
  3. Cइसमें योजना आयोग की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया
  4. Dइसमें कांग्रेस ने भारत सरकार अधिनियम, 1935 को अपनी मंजूरी दी
Show answer & explanation

Answer: C) इसमें योजना आयोग की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया

Q135. महात्मा गाँधी ने ‘हिन्द स्वराज‘ में रेलवे की आलोचना की क्योंकि रेलवे है- n1. प्लेग जीवाणु (महामारी) का वाहक 2. बार-बार पड़ने वाले अकालों (दुर्भिक्षों) का साधन 3. समाज में वर्गभेद बढ़ाने के लिए उत्तरदायी 4. दुर्घटनाओं का वाहक नीचे दिये गये कूट की मदद से सही उत्तर चुनिए-

  1. A1, 2 और 3
  2. Bकेवल 1 और 2
  3. Cकेवल 2 और 3
  4. Dकेवल 1 और 4
Show answer & explanation

Answer: A) 1, 2 और 3

Q136. निम्नलिखित उद्घोषणा पर विचार कीजिए और उद्घोषणा करने वाले व्यक्ति को नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर पहचानिए-n‘‘समय आ गया है कि जब सम्मान चिह्न हमारी शर्म को, अपमान के अपने असंगत संदर्भ में चमका रहे हैं, और मैं, अपनी ओर से सभी विशिष्ट उपाधियों से वंचित होकर अपने उन देशवासियों के साथ खड़ा होना चाहता हूँ जो अपनी तथाकथित नगण्यता के लिए वह अधोगति झेलने के दायी हैं जो मनुष्यों के उपयुक्त नहीं‘‘।

  1. Aमहात्मा गांधी
  2. Bजवाहरलाल नेहरू
  3. Cदादाभाई नौरोजी
  4. Dरबीन्द्रनाथ टैगोर
Show answer & explanation

Answer: D) रबीन्द्रनाथ टैगोर

Q137. रॉलेट एक्ट पारित किया गया-

  1. Aकृषि भुमि में सुधार लाने के लिए
  2. Bराष्ट्रवादी और क्रांतिकारी क्रिया कलापों (गतिविधियों) में कमी लाने के लिए
  3. Cअनुकूल व्यापार संतुलन के लिए
  4. Dद्वितीय विश्वयुद्ध के अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए
Show answer & explanation

Answer: B) राष्ट्रवादी और क्रांतिकारी क्रिया कलापों (गतिविधियों) में कमी लाने के लिए

Q138. सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में शुरू हुए बारदोली सत्याग्रह की मुख्य मांग निम्नलिखित में से कौन-सी थी?

  1. Aजोतने वाले को जमीन
  2. Bमजदूरी की दरों में वृद्धि
  3. Cनई बढ़ी हुई लगान दर की वापसी
  4. Dकिसानों को कृषि निविष्टियों की आर्थिक सहायता प्राप्त दर पर पूर्ति
Show answer & explanation

Answer: C) नई बढ़ी हुई लगान दर की वापसी

Q139. असहयोग आंदोलन के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-n1. यह आंदोलन इससे पहले हुए किसी भी अन्य राजनीतिक आंदोलन की अपेक्षा काफी बड़ी प्रबलता का था।n2. यह आंदोलन हिन्दू-मुस्लिम एकता को प्रोत्साहित करने में सहायक हुआ।n3. यह आंदोलन राष्ट्रवाद, मध्यवर्ग राजनीति, धर्म, सामंतवाद, कृषक असंतोष और श्रमिक वर्ग आंदोलन का मिश्रण था।nउपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. Aकेवल 1
  2. B1 और 2
  3. Cकेवल 2
  4. D2 और 3
Show answer & explanation

Answer: B) 1 और 2

Q140. महात्मा गाँधी के सत्याग्रह के दर्शन के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? n1. सत्य और अहिंसा इसके दो महत्वपूर्ण संघटक हैं। 2. सत्याग्रही बुराई का प्रतिरोध करेंगे, परन्तु बुरा करने वाले से घृणा नहीं करेंगे। 3. सत्याग्रही यदि आवश्यक हो तो स्वयं को और बुरा करने वाले को भी पीड़ा पहुँचायेगा। नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. A1, 2 और 3
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. Dकेवल 1 और 2
Show answer & explanation

Answer: D) केवल 1 और 2

Q141. भारत के लिए एक डोमिनियन स्टेट्स कॉन्स्टिच्यूशन के प्रारूपण (drafting of a Dominion Status Constitution) का प्रथम प्रयास किसकी प्रतिक्रिया में किया गया था ?

  1. Aमॉर्ले-मिण्टो सुधार
  2. Bमॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
  3. Cसाइमन कमीशन
  4. Dपहला गोल मेज सम्मेलन
Show answer & explanation

Answer: B) मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार

Q142. निम्न में से कौन-सा गोल मेज सम्मेलन (Round Table Conference) 1932 ई. में हुआ था ?

  1. Aपहला
  2. Bदूसरा
  3. Cतीसरा
  4. Dचैथा
Show answer & explanation

Answer: C) तीसरा

Q143. गाँधीजी ने दाण्डी समुद्र तट पर नमक कानून का उल्लंघन किया था-

  1. A6 मार्च, 1930 को
  2. B6 अप्रैल, 1930 को
  3. C12 मार्च, 1930
  4. D12 अप्रैल, 1930 को
Show answer & explanation

Answer: B) 6 अप्रैल, 1930 को

Q144. ‘इण्डिया डिवाइडेड‘ पुस्तक के लेखक थे-

  1. Aमौलाना अबुल कलाम आजाद
  2. Bडाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
  3. Cनरेन्द्र देव
  4. Dआशफ अली
Show answer & explanation

Answer: B) डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद

Q145. निम्नलिखित में से किसने सभी तीनों गोल मेज सम्मेलनों में भाग लिया था ?

  1. Aजवाहर लाल नेहरू ने
  2. Bबी. आर. अंबेडकर ने
  3. Cवल्लभ भाई पटेल ने
  4. Dराजेन्द्र प्रसाद ने
Show answer & explanation

Answer: B) बी. आर. अंबेडकर ने

Q146. ‘‘मैं एक समाजवादी और गणतंत्रवादी हूँ और मुझे राजाओं और राजकुमारों में विश्वास नहीं हैं‘‘। -यह वक्तव्य संबंधित है-

  1. Aनरेन्द्र देव से
  2. Bअच्युत पटवर्धन से
  3. Cजयप्रकाश नारायण से
  4. Dजवाहर लाल नेहरु से
Show answer & explanation

Answer: D) जवाहर लाल नेहरु से

Q147. गाँधीजी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे ?

  1. A26 वर्ष
  2. B21 वर्ष
  3. C16 वर्ष
  4. D15 वर्ष
Show answer & explanation

Answer: B) 21 वर्ष

Q148. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1924 के अधिवेशन से महात्मा गाँधी द्वारा मात्र एक बार अध्यक्षता की गई। यह अधिवेशन कहाँ हुआ था ?

  1. Aगया
  2. Bअमृतसर
  3. Cबेलगाम
  4. Dकानपुर
Show answer & explanation

Answer: C) बेलगाम

Q149. भारत छोड़ो आंदोलन के उपरान्त, सी. राजागोपालाचारी ने ‘दी वे-आउट‘ (The Way-Out) नामक पैम्फलेट जारी किया। निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रस्ताव इस पैम्फलेट जारी किया। निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रस्ताव इस पैम्फलेट में था ?

  1. Aब्रिटिश भारत तथा भारतीय राज्यों के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक युद्ध सलाहकार परिषद् की स्थापना
  2. Bकेन्द्रीय कार्यकारी परिषद् का इस प्रकार पुनर्गठन कि गवर्नर-जनरल तथा कमाण्डर-इन चीफ के अतिरिक्त अन्य सभी सदस्य भारतीय नेता हों
  3. Cकेन्द्रीय तथा प्रांतीय विधानमंडलों के 1945 के अंत में नये चुनाव कराये जाएँ तथा संविधान का निर्माण करने वाले निकाय को यथासंभव शीघ्र आयोजित किया जाए
  4. Dसंवैधानिक गतिरोध का हल
Show answer & explanation

Answer: D) संवैधानिक गतिरोध का हल

Q150. निम्नलिखित में से कौन क्रिप्स मिशन के साथ कांग्रेस के आधिकारिक वार्ताकार थे ?

  1. Aमहात्मा गाँधी एवं सरदार पटेल
  2. Bआचार्य जे. बी. कृपलानी एवं सी. राजागोपालाचारी
  3. Cपण्डित जवाहर लाल नेहरू एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद
  4. Dडॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं रफी अहमद किदवई
Show answer & explanation

Answer: C) पण्डित जवाहर लाल नेहरू एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद

💬