मुग़ल कल MCQ: MCQ Test
50 questions · pick one option for each · submit when you finish to see your score and the correct answers.
Question 1 of 50
हुमायूँ और शेर खाँ के मध्य लड़े गये युद्धों में कौन-सा युद्ध निर्णायक था जिसमें विजय के उपरांत शेर खाँ ने ‘शेरशाह आलम उल आदिल‘ की उपाधि धारण की थी?
- Aचुनार का युद्ध
- Bबिलग्राम का युद्ध
- Cचैसा का युद्ध
- Dमच्छीवाड़ा का युद्ध
Question 2 of 50
हमीदा बानू बेगम थी-
- Aअकबर की माता का नाम
- Bहुमायूँ की माता का नाम
- Cहुमायूँ की पुत्री का नाम
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 3 of 50
बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित करनेवालों में कौन शामिल नहीं था?
- Aपंजाब का सूबेदार दौलत खाँ लोदी व उसका पुत्र दिलावर खां लोदी
- Bइब्राहिम लोदी का चाचा आलम खाँ लोदी
- Cमेवाड़ का शासक राणा सांगा
- Dचंदेरी का शासक मेदिनी राय
Question 4 of 50
राजपूताना के निम्न राज्यों में से किसने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं की थी?
- Aआमेर
- Bमेवाड़
- Cमारवाड़
- Dबीकानेर
Question 5 of 50
किस मुगल बादशाह को ‘जिन्दा पीर‘ कहा जाता था?
- Aअकबर
- Bऔरंगजेब
- Cशाहजहाँ
- Dजहाँगीर
Question 6 of 50
अकबर ने साम्राज्य विस्तार का आरंभ किस विजय से किया?
- Aमालवा विजय
- Bगोण्डवाना (गढ़कटंगा विजय)
- Cगुजरात विजय
- Dअसीरगढ़ विजय
Question 7 of 50
किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में द्वितीय अफगान राज्य की स्थापना की?
- Aकन्नौज/बिलग्राम का युद्ध
- Bचैसा का युद्ध
- Cकालिंजर का युद्ध
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 8 of 50
अकबर का सबसे अंतिम विजय अभियान था-
- Aमालवा विजय
- Bहल्दीघाटी का युद्ध
- Cगुजरात विजय
- Dअसीरगढ़ विजय
Question 9 of 50
पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?
- A21 अप्रैल, 1529
- B21 अप्रैल, 1526
- C20 अप्रैल, 1527
- D15 अप्रैल, 1528
Question 10 of 50
‘मैंने अपना राज्य अपनी प्यारी बेगम के हाथों में एक प्याला शराब और एक प्याला शोरबे के लिए बेच दिया है‘ यह किसकी उक्ति है?
- Aजहाँगीर
- Bशाहजहाँ
- Cऔरंगजेब
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 11 of 50
किस मुगल बादशाह की मृत्यु दीनपनाह पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई?
- Aबाबर
- Bहुमायूँ
- Cअकबर
- Dजहाँगीर
Question 12 of 50
निम्न यूरोपीय यात्रियों में से कौन शहजादा दारा शिकोह का चिकित्सक था?
- Aफंस्वा बर्नियर
- Bनिकोलो मनुची
- Cजाँ बैप्टिस्ट टैवर्नियर
- Dजाँ डि थेवनाट
Question 13 of 50
साकी मुसतइद खाँ की रचना ‘मआसिर-ए-आलमगीरी‘ को किसने ‘मुगल राज्य का गजेटियर‘ की संज्ञा दी है?
- Aजदुनाथ सरकार ने
- Bकर्नल टाॅड ने
- Cस्मिथ ने
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 14 of 50
दारा शिकोह एवं औरंगजेब के मध्य हुए उत्तराधिकारी युद्धों में सबसे निर्णायक युद्ध कौन माना जाता है?
- Aधरमत का युद्ध
- Bसामूगढ़ का युद्ध
- Cदेवराई का युद्ध
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 15 of 50
निम्न इतिहासकारों में किसने अकबर को इस्लाम का शत्रु कहा?
- Aअब्बास खाँ सरवानी
- Bबदायूँनी
- Cअहमद यादगार
- Dमीर अलाउद्दौला कजवीनी
Question 16 of 50
अकबर के युवावस्था में उसका संरक्षक था-
- Aहेमू
- Bफैजी
- Cअबुल फजल
- Dबैरम खाँ
Question 17 of 50
भारत में ग्रांड ट्रंक रोड बनावाई थी-
- Aअशोक ने
- Bशेरशाह सूरी ने
- Cअकबर ने
- Dहुमायूँ ने
Question 18 of 50
जहाँगीर के दरबार में पक्षियों का सबसे बड़ा चित्रकार था-
- Aख्वाजा अब्दुस्समद
- Bसैयद अली तबरीजी
- Cबसावन
- Dमंसूर
Question 19 of 50
निम्नलिखित में से कौन अंतिम मुगल सम्राट् थे?
- Aआलमगीर II
- Bशाह आलम II
- Cबहादुरशाह II
- Dअकबर II
Question 20 of 50
‘दीन-ए-इलाही‘ नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था?
- Aहुमायूँ
- Bजहाँगीर
- Cअकबर
- Dशाहजहाँ
Question 21 of 50
‘पर्दा शासन‘ (The Petticot Gvernment): 1560-64 ई. के लिए जिम्मेदार ‘अतका खैल‘ या ‘हरम दल‘ की सर्वप्रमुख सदस्या थी-
- Aमाहम अनगा
- Bहमीदा बानू
- Cमेहरुन्निसा
- Dजहाँआरा बेगम
Question 22 of 50
अकबर ने किसे ‘कण्ठाभरणवाणी विलास‘ की उपाधि दी थी?
- Aबीरबल
- Bतानसेन
- Cफैजी
- Dबैजू बावरा
Question 23 of 50
औरंगजेब द्वारा चलाये जिहाद का अर्थ है-
- Aदार-उल-हर्ब
- Bदार-उल-इस्लाम
- Cपवित्र युद्ध
- Dजजिया
Question 24 of 50
अकबर द्वारा बनावाए गए उपासना-भवन/पूजा-गृह का क्या नाम था?
- Aदीवान-ए-खास
- Bदीवान-ए-आम
- Cइबादतखाना
- Dबुलंद दरवाजा
Question 25 of 50
दक्षिण में निम्नलिखित में से किसके शासन में मुगल साम्राज्य तमिल राज्य-क्षेत्र तक फैला?
- Aअकबर
- Bऔरंगजेब
- Cजहाँगीर
- Dशाहजहाँ
Question 26 of 50
किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था?
- Aसिसोदिया वंश
- Bपरमार वंश
- Cचैहान वंश
- Dचंदेल वंश
Question 27 of 50
निम्नलिखित में से कौन जहाँगीर के चित्रकार थे? n1. अब्दुस्समद 2. अबुल हसन 3. अक़ा रिज़ा 4. पीर सैयद अली
- A1 एवं 2
- B2 एवं 3
- C3 एवं 4
- D4 एवं 1
Question 28 of 50
पिट्रा ड्यूरा का आरंभ किसने किया?
- Aजहाँगीर
- Bशाहजहाँ
- Cऔरंगजेब
- Dअकबर
Question 29 of 50
निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने पहले ‘हजरत-ए-आला‘ की उपाधि अपनाई और बाद में सुल्तान की?
- Aबहलोल लोदी
- Bसिकंदर लोदी
- Cशेरशाह सूरी
- Dइस्लामशाह सूरी
Question 30 of 50
शाहजहाँ ने निम्नलिखित में से किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी?
- Aदिल्ली
- Bजयपुर
- Cआगरा
- Dअमरकोट
Question 31 of 50
मयूर सिंहासन (‘तख्त-ए-ताऊस‘) पर बैठनेवाला अंतिम मुगल बादशाह कौन था?
- Aशाह आलम I
- Bमुहम्मद शाह ‘रंगीला‘
- Cबहादुर शाह
- Dजहाँदारशाह
Question 32 of 50
कथन (A): खानवा का युद्ध निश्चय ही पानीपत के प्रथम युद्ध की अपेक्षा अधिक निर्णायक और महत्वपूर्ण था। कारण (R): राजपूत वीर राणा सांगा निश्चत ही इब्राहिम लोदी की अपेक्षा अधिक दुर्जेय शत्रु था।
- AA और R दोनों सही है तथा R,A का सही स्पष्टीकरण है
- BA और R दोनों सही है, किन्तु R,A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
- CA सही है, परन्तु R गलत है
- DA गलत है, परन्तु R सही है
Question 33 of 50
सूर वंश के हिन्दू प्रधानमंत्री हेमू पहले रेवाड़ी के बाजार में नमक बेचा करता था मगर वह बहुत प्रतिभासम्पन्न था। उसने अपने जीवन में लड़ी गयी 24 लड़ाइयों में से 22 को जीता था। हेमू ने किस उपलक्ष्य में ‘विक्रमादित्य‘ की उपाधि धारण की?
- Aआगरा दिल्ली पर अधिकार करने के उपलक्ष्य में
- Bहुमायूँ को हराने के उपलक्ष्य में
- Cअकबर को हराने के उपलक्ष्य में
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 34 of 50
बाबर ने प्रसिद्ध ‘तुलुगमा नीति‘ का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में किया?
- Aखानवा के युद्ध में
- Bघाघरा के युद्ध में
- Cपानीपत के प्रथम युद्ध में
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 35 of 50
किसने चैसा की लड़ाई (1539) में हुमायूँ को पराजित किया था?
- Aशेरशाह
- Bमहाराणा प्रताप
- Cशिवाजी
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 36 of 50
हस्तांतरण के लिए आरक्षित भूमि को मुगल काल में क्या कहा जाता था?
- Aमदद-ए-माश
- Bसुयूर गुल
- Cपैबाकी/पायबाकी
- Dइनमें से कोई नहीं
Question 37 of 50
किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी?
- Aप्लासी का युद्ध
- Bतालीकोटा का युद्ध
- Cपानीपत का प्रथम युद्ध
- Dहल्दीघाटी का युद्ध
Question 38 of 50
शाहजहाँ के काल में कौन यूरोपीय यात्री भारत आया?
- Aहाॅकिन्स
- Bटाॅमस रो
- Cमान्सरेट
- Dपीटर मुण्डी
Question 39 of 50
अकबर के समय मुगल सूबों (प्रांतों) की संख्या 15 थी जो औरंगजेब के समय बढ़कर हो गई-
- A16
- B18
- C21
- D24
Question 40 of 50
‘जाब्ती प्रणाली‘ किसकी उपज थी?
- Aगयासुद्दीन तुगलक
- Bसिकंदर लोदी
- Cशेरशाह
- Dअकबर
Question 41 of 50
गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किसका निर्माण कराया था?
- Aबड़ा इमामबाड़ा
- Bबुलंद दरवाजा
- Cजामा मस्जिद
- Dसिद्दी बशीर
Question 42 of 50
निम्नलिखित में से कौैन नूरजहाँ के गुट का सदस्य नहीं था?
- Aजहाँगीर
- Bगियास बेग
- Cआसफ खाँ
- Dखुर्रम
Question 43 of 50
अकबर के संरक्षक बैरम खाँ का पतन कब हुआ?
- A1556 ई. में
- B1565 ई. में
- C1560 ई. में
- D1670 ई. में
Question 44 of 50
प्रसिद्ध मुस्लिम शासिका चांद बीबी, जिसने बरार को अकबर को सौंपा, निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित थी?
- Aबीजापुर
- Bगोलकुंडा
- Cअहमदनगर
- Dबरार
Question 45 of 50
शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है?
- Aहुमायूँ के विरुद्ध उसका विजय अभियान
- Bश्रेष्ठ सैन्य नेतृत्व
- Cप्रशासनिक सुधार
- Dधार्मिक सहिष्णुता
Question 46 of 50
किस मुगल बादशाह को उसकी प्रजा ‘शाही वेश में एक दरवेश/फकीर‘ कहती थी?
- Aअकबर
- Bशाहजहाँ
- Cजहाँगीर
- Dऔरंगजेब
Question 47 of 50
शाहजहाँ का मूल नाम था-
- Aखुर्रम
- Bखुसरो
- Cसलीम
- Dइनमें कोई नहीं
Question 48 of 50
मुमताज महल का असली नाम था-
- Aअर्जुमन्द बानो बेगम
- Bलाडली बेगम
- Cमेहरुन्निसा
- Dरोशन आरा
Question 49 of 50
अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है?
- Aपंचमहल
- Bदीवान-ए-खास
- Cजोधाबाई का महल
- Dबुलंद दरवाजा
Question 50 of 50
निम्नलिखित मुगल बादशाहों में किसने अपनी आत्मकथा फारसी में लिखी?
- Aबाबर
- Bअकबर
- Cजहाँगीर
- Dऔरंगजेब